Most Powerful Motivational Success Story: हमारे सारे सपने पुरे हो सकते है अगर हमारे अंदर हिम्मत है वो पूरा करने की, आज मैं आपको एक ऐसे महान इंसान की कहानी बताने वाला हु। आज मैं एक ऐसे बन्दे की कहानी बताने जा रहा हु जिसके बारे में अगर आप उसके बारे में जान जाओगे तो खुद से बहाने बनाना भूल जाओगे।
Most Powerful Motivational Success Story
आज मैं ऐसे इंसान की कहानी बताने जा रहा हु जिसको आप में से बहुत से लोग जानते है। लेकिन उनके संघर्ष की कहानी बहुत कम लोगो को पता है। दोस्तों दुनिया में ऐसे बहुत से कम ही लोग होते है जो अपने काम को अपना धर्म मानते है। जिनको अपनी कला और टैलेंट पर पूरा विश्वास होता है। यही एक ऐसी चीज है जो इंसान को उसके मंजिल पर पहुँचता है। जहा पर कोई भी साधारण इंसान नहीं पहुंच पता है।
जब आप एक बार इस कहानी को सुन लेंगे तब आपको अपनी कला और अपने टैलेंट और अपने आप पर इतना विश्वास हो जायगा की आपको हजारो बार फ़ैल होने के बावजूद आप अपने मंजीत के लिए अपने रास्ते पर डटे रहोगे। और आखिरी में अपनी तक भी पहुंचेंगे।
आपको एक बात का ध्यान रखना है भगवान जिस किसी भी इंसान को दुनिया में भेजता है तो उसके हाथ में कुछ ऐसी चीज जरूर देता है जिससे वो इंसान इस चुनौती भरी दुनिया में उस चीज की बदौलत अपना अस्तित्व टिकाय रखे। वो चीज और कुछ नहीं आपके अंदर छिपा आपका टैलेंट और आपकी कला होती है। जो इंसान जितनी जल्दी अपने अंदर की कला और टैलेंट को पहचानेगा, वो उतना ही आगे बढ़ेगा।
Walt Disney (Founder of The Walt Disney Company)
05 दिसंबर 1901 को जन्म होता है हमारी आज की कहानी के हीरो का जिसने खुद के अंदर छिपे टैलेंट को बहुत जल्दी ही पहचान लिया था। लेकिन इसके पीछे भी एक वजह थी वो था उसका संगर्ष इसी की बदौलत उसने आगे जाकर दुनिया में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवाया।
इस इंसान ने असल मायने में संघर्ष क्या होता है इसे करीब से जाना और महसूस किया। इस वजह से इतनी कम उम्र में जिस उम्र में हमने संघर्ष नाम का शब्द सुना तक नहीं होगा। उस इंसान के घर के हालात इतने नाजुक थे की उसे स्कूल जाने के साथ साथ अपने पिता के कामो में हाथ बटाना पड़ता था।
लेकिन उसने अपने इस हालात को कभी दोष नहीं दिया और ख़ुशी ख़ुशी काम करता रहा लेकिन जब भी उसे समय मिलता वो ड्रॉइंग करने लगता। उसे ड्रॉइंग यानि चित्र बनाने का बहुत शौक था। और ये शौक इतना बड़ा था की एक बार घर की पूरी दिवार ही कोयले से चित्र बनाकर काली कर दिया था।
कहते है की सोच के आगे कोई भी चीज बड़ी नहीं होती है। इस बन्दे को जहा भी जगह मिलती वह पर चित्र बनाना शुरू कर देता था। इसने मात्र 7 साल की उम्र में अपने पडोसी के घोड़े की चित्र बनाया और ये पेंटिंग पडोसी को इतना पसंद आया की उसने वो पेंटिंग को पैसे देकर खरीद लिया।
इसे बन्दे को जब भी टाइम मिलता वो शैलून की दूकान में जाकर न्यूस्पेपर पर छपे चित्र की पेंटिंग बनता और उन पेंटिंग को नाई को दे देता और नाई उसकी बनायीं हुई पेंटिंग को अपनी दूकान में लगा देता था। ये पेंटिंग बनाना अब तक उसका शौक था लेकिन अब ये शौक इसका जूनून बन चूका था। उसको समझ में आ चूका था की वो जो पेंटिंग बना रहा है वो ऐसे ही नहीं बना रहा है वो उसका वरदान है।
अब वो इंसान बड़ा हो चूका था और एक दिन एक ट्रैन से सफर कर रहे थे और कागज पर चित्र बना रहे थे। इसी दौरान एक बड़े कान वाले चूहे की तस्वीर को बनाते है और जब वो घर आते है और अपनी पत्नी को वो चित्र दिखाते है और अपने वाइफ के कहने पर उस चित्र पर बने चूहे का मिकी रखा था।
और बाद में इस चित्र में बने चूहे पर एक एनीमेशन फिल्म भी बनायीं और और उसे आवाज भी दिया उस ज़माने में एक एनीमेशन मूवी बनाना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। और जब मिकी माउस का पूरा शो दिखाया गया तो वो लोगो को बहुत पसंद आया। और ये कार्टून इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ की आज भी अमेरिका की हिस्ट्री में बेहतरीन क्लासिक मूवी की लिस्ट में गिना जाता है।
दोस्तों ये कहानी थी The Walt Disney के फाउंडर Walt Disney की inhone ने अपने काम के बदौलत अपने जीवन बहुत से अवार्ड जीता था और जीवन में बहुत संघर्ष किया इसी वजह से लोग के दिलो में आज राज करते है।